UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

फैसला: टीईटी और शिक्षकों की भर्ती के लिए अब एक आयोग


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से लेकर बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और मदरसा शिक्षकों की भर्ती का कार्य अब एक ही आयोग करेगा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रकार के कालेजों में शिक्षकों की भर्ती एक ही चयन बोर्ड से की जाए। इसके लिए शिक्षक चयन आयोगों को एकीकृत स्वरूप देते हुए निगमित निकाय के रूप में ‘उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग’ का गठन किया जाए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रदेश में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए नए आयोग के गठन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। यह एकीकृत आयोग समयबद्ध चयन प्रक्रिया, मानव संसाधन, वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करेगा।


मदरसों में भी शिक्षक भर्ती नए आयोग से ही होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय और अल्पसंख्यक महाविद्यालय, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों, एडेड पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा अशासकीय सहायता प्राप्त मदरसों में नवीन एकीकृत आयोग द्वारा ही चयन प्रक्रिया आयोजित की जाए।

परीक्षा तय समय पर हो

सीएम ने निर्देश दिए कि टीईटी भी इसी नए आयोग से हो और परीक्षा समय पर हो। बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में चयन के लिए अलग-अलग आयोग गठित हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more