UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

जूनियर बेसिक शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची पर 11 तक आपत्ति



बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर बेसिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की जानी है। इसके लिए शिक्षकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची एनआइसी लखनऊ के पोर्टल पर चार अप्रैल तक प्रकाशित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। परिषद सचिव ने पोर्टल पर अपलोड अनंतिम ज्येष्ठता सूची के संबंध में शिक्षकों से 11 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सभी बीएसए को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि शिक्षकों द्वारा besicparishad.upsdc.gov.in पोर्टल पर मानव संपदा आइडी एवं मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर को निर्धारित स्थान पर भरा जाएगा। प्रविष्टियों को भरने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे भरते हुए लागिन किया जाएगा। अन्य कार्यवाही परिषद कार्यालय के 25 मार्च के पत्र में दिए गए निर्देश के अनुसार समय पर संपादित की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more