UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

शिक्षक ने बालिका से किया दुराचार


बाराबंकी। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बालिका के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बालिका को संयुक्त चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। बदोसरांय क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बालिका रोजाना की भांति गांव में ही एक युवक के घर बुधवार की शाम तीन बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसी दौरान शिक्षक युवक ने बालिका के साथ दुराचार किया। हालत गंभीर देख युवक भाग गया। बालिका के रोने-चीखने पर आसपास के लोग जुटे तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के साथ बालिका को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया।

डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more