UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

कंपोजिट विद्यालय में गुंडागर्दी छात्राओं और शिक्षिकाओं से छेड़खानी




फतेहपुर। जिले के एक शिक्षा के मंदिर में घुसकर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। कुछ अराजकतत्वों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शाह द्वितीय में घुसकर छात्राओं और शिक्षिकाओं से छेड़खानी की। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शाह द्वितीय का है।




विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षिकाओं की ओर से गाजीपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि शाह निवासी एक व्यक्ति के साथ चार लोग बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे अचानक स्कूल आ गए। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी था। विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में बच्चियों और शिक्षिकाओं को पकड़कर छेड़खानी करने के साथ ही महीना मांगा। विद्यालय स्टाफ की नौकरी खा जाने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि आरोपियों ने बच्चियों की फोटो भी खींची है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more