UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

आनलाइन पोर्टल से होगा बेसिक शिक्षकों का पारस्परिक अंतरजनपदीय तबादला


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण की तैयारी तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है।
इसमें पारस्परिक स्थानांतरण के लिए 20 जनवरी को जारी किए गए शासनादेश की छायाप्रति भी भेजकर नियम का स्मरण कराया है। कहा है कि इस संबंध में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से आनलाइन पोर्टल पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए जनपद स्तर पर समिति पहले ही बनाई जा चुकी है, जिसमें डायट प्राचार्य अध्यक्ष हैं, जबकि डीआइओएस और वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) सदस्य तथा बीएसए सदस्य सचिव हैं। पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समय सारिणी भी शासनादेश में पहले ही
स्पष्ट की जा चुकी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more