UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

बिना यूनिफार्म के मध्यान भोजन बनाने पर होगी कार्यवाही:के एन सिंह


*बिना यूनिफार्म के मध्यान भोजन बनाने पर होगी कार्यवाही:के एन सिंह* सोहनपुर, देवरिया,बिना यूनिफार्म के मध्यान भोजन बनाने पर होगी कार्यवाही , उक्त बातें आज बनकटा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुंदर पुर ग्वाल और प्राथमिक विद्यालय सुंदर पुर मिसरौली का औचक निरीक्षण करते हुए हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटा :कुलदीप नारायण सिंह ने कही ,उन्होंने रोसोईयो और
प्राधानाद्यापको को चेतावनी देते हुए कहा कि साफ़ सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाय, बच्चों के लिए भोजन पकाते समय सतर्कता बरती जाय,खाना कुक यूनिफार्म पहनकर बनाए रसोईया, नाखून, हाथ विशेष रूप से साफ़ करने बाद ही खाना बनाया जाय, उन्होंने कहा कि बच्चों को दूध दिया जाय, दूध व फल समय से मीनू के अनुसार बच्चों को मुहैया कराया जाय अन्यथा प्राधानाद्यापक के ख़िलाफ़ विभागीय कार्यवाही होगी, उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में जाने के लिए रास्ते नही है उसकी सूचना लिखित रूप से विभाग को दे शिक्षक साथ ही जिन विद्यालयों में बिजली मीटर नही लगे हैं वहां जल्द से जल्द मीटर लगवाने के प्रयास किया जाय,उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि विना अवकाश के शिक्षण अवधि के दौरान कोई बीआरसी/कार्यालय में पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय अधिकारी होगी,उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में लकड़ी पर खाना न बनाया जाय हर जगह गैस सिलेंडर से ही भोजन बनवाया जाय, अन्यथा प्राधानाद्यापक के ख़िलाफ़ कार्यवाही होगी।उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षण ब्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पूरे मनोयोगपूर्वक प्रयास करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more