UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की वेटिंग लिस्ट के लिए अड़े अभ्यर्थी


प्रयागराज, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती- 2018 की द्वितीय सूची (वेटिंग लिस्ट) के लिए अभ्यर्थी अड़े हुए हैं। इस मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र मोर्चा के तहत लगातार चौथे दिन बुधवार को भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर प्रतियोगियों का क्रमिक अनशन जारी रहा।


हालांकि, आयोग की ओर से यह पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि आयोग की भर्ती परीक्षाओं में वेटिंग लिस्ट जारी किए जाने का कोई प्रावधान ही नहीं है। वहीं, मोर्चा अध्यक्ष विक्की खान ने कहा कि जब तक द्वितीय सूची जारी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अनशन के बाद प्रतियोगी छात्र हर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन देकर मांग की कि नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का मुख्यालय प्रयागराज में ही बनाया जाएगा। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश संयोजक अनिल उपाध्याय सहित कृपाशंकर निरंकारी, अंजनी कुमार पांडे, लकी दुबे मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more