UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 April 2023

रजिस्टर फाड़ने वाली शिक्षिका पर होगी कार्रवाई, महानिदेशक ने लिया संज्ञान, एडी बेसिक को दिए निर्देश


अमृत विचार : काकोरी ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय मौरा शिक्षिका की ओर से उपस्थिति रजिस्ट्रर फाड़े और हेड मॉस्टर को जेल भेजे जाने का धमकी दिए जाने के मामले का संज्ञान शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने लिया है। इस संबंध में एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं।


बता दें कि बीते शनिवार को प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित करने से भड़की शिक्षिका माधुरी ने उपस्थित रजिस्टर फाड़ दिया था। शिक्षिका द्वारा हाजिरी रजिस्टर फाड़ने और प्रधानाध्यापक व विभागीय अधिकारियों को धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया था। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश का आरोप है कि शिक्षिका माधुरी के पति डीजीपी आफिस में हैं। वह सभी को धमकाती रहती है। यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षिका आए दिन स्कूल देर से आती हैं। शिक्षिका के उत्पीड़न से परेशान दो महिला शिक्षामित्र स्कूल छोड़ चुकी हैं।
इस संबंध में अमृत विचार ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए गये हैं। वहीं दूसरी ओर ब्लाक के बीईओ राम मूर्ति यादव का कहना है कि उन्होंने पूरे की रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। शिक्षिका के कृत्य को भी गलत माना है. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more