UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 April 2023

जनपद के शिक्षकों की अनन्तिम वरिष्ठता सूची जारी, बीएसए ने टीईटी को नकारा

प्रयागराज। सालों बाद होने जा रहे परिषदीय शिक्षकों के प्रमोशन के लिए प्रयागराज की अनन्तिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। मानव संपदा पोर्टल पर जारी सूची पर शिक्षक 21 अप्रैल तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कुल 7755 शिक्षकों की सूची जारी की गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने 25 अप्रैल तक पदोन्नति के आदेश दिए हैं।


प्रतापगढ़ बीएसए ने टीईटी को नकारा

प्रमोशन में टीईटी अनिवार्य किए जाने के राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइडलाइन और हाईकोर्ट के आदेश को प्रतापगढ़ बीएसए ने मानने से इनकार कर दिया है। कुछ शिक्षकों ने उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास होने पर ही प्रमोशन करने का अनुरोध किया था। लेकिन बीएसए प्रतापगढ़ ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आदेश का हवाला देते हुए टीईटी को अनिवार्यता को मानने से इनकार कर दिया है।

● नियुक्ति तिथि समान होने पर गुणांक को बनाते हैं आधार●

● बलिया, रायबरेली समेत कई जिलों में मिली विसंगति

● गुणांक की बजाय आयु के आधार पर बना दी लिस्ट

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more