हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 April 2023

सीधी भर्ती के 210 पदों पर साक्षात्कार अप्रैल अंत में होंगे

सीधी भर्ती के 210 पदों पर साक्षात्कार अप्रैल अंत में होंगे
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सीधी भर्ती के 210 पदों पर साक्षात्कार अप्रैल अंत में प्रस्तावित हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 174 पदों पर इंटरव्यू होंगे।


इसके अलावा आयुष होम्योपैथी विभाग में प्रवक्ता पैथालॉजी के नौ व फिजियोलॉजी के आठ जबकि आयुष यूनानी विभाग में प्रवक्ता अरबी के एक पद के अलावा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के 18 पदों पर साक्षात्कार इस महीने के अंत में होने हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more