UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 April 2023

बेसिक की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों का भी होगा निरीक्षण, आदेश जारी


बेसिक की तर्ज पर अब माध्यमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण होगा। शिक्षकों के आने जाने का समय सहित अन्य शैक्षिक क्रियाकलापों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


 माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में निरीक्षण किए जाने के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी), मंडलीय शिक्षा उप निदेशक (डीडीआर) एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को अब अपने क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में निरीक्षण के लिए जाना होगा। 


निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की अनुपस्थिति, शिक्षकों के विद्यालय आने-जाने का समय, शैक्षिक गतिविधियां, विद्यार्थियों का पठन-पाठन आदि क्रियाकलापों की जांच होगी। आदेशानुसार, जेडी और डीडीआर को प्रति सप्ताह 3-3 और डीआईओएस को प्रति सप्ताह 6 विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण की आख्या भी निर्धारित प्रारूप पर भरकर शिक्षा निदेशक को भेजनी होगी।


राजकीय / सहायता प्राप्त / वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के सम्बन्ध में आदेश जारी, देखें प्रपत्र और बिंदु जिन पर होना है निरीक्षण 




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more