हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 April 2023

एक सप्ताह तक प्रदेश भर में तेज हवा के साथ आंधी-पानी के आसार


 लखनऊ : लगातार तेज राहत दिलाने में शुक्रवार धूप को से सुबह से ही बादलों का साया बना रहा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे राजधानी का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग में चार मई तक प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश के आसार जताए हैं।


आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश का कहना है कि पाकिस्तान में इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर प्रदेश में पड़ रहा है। अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए अलग-अलग जिलों में छिटपुट बारिश होती रहेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा भी चलेगी। बारिश के असर से तापमान में धीरे धीरे कर छह डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। छिटपुट बरसात भी हो सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more