UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 May 2023

शिक्षिकाओं से भरी वैन पलटी, छह घायल: अवकाश के दिन शिक्षिकाओं को बुलाया


सीतापुर। स्कूली शिक्षिकाओं को लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वैन में बैठी करीब आधा दर्जन शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे मौजूद ग्रामीणों के द्वारा सभी को इमलिया सुल्तानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

महोली क्षेत्र के पिपरांवा स्थित सीएलएफएम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में कार्यरत स्कूल की शिक्षिकाओं को लेकर विद्यालय की ही वैन स्कूल से सीतापुर की तरफ जा रही थी। चालक अखिलेश के अनुसार जैसे ही वैन कस्ता गोला-सीतापुर मार्ग पर पड़ने वाले इमलिया सुल्तानपुर थाने के आगे पहुंची ही थी कि तभी सामने से अचानक कुत्ता आ जाने के चलते वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर की वजह से वैन में सवार शिक्षिकाएं पूजा वर्मा पुत्री महेश वर्मा कस्ता खीरी, रिचा शर्मा पुत्री विशनू शर्मा रानी अवस्थी पुत्री अशोक कुमार बंम्हौरा महोली, मोनिका देवी पुत्री विवेक कुमार सीतापुर, सीमा पत्नी विवेक सीतापुर तथा ड्राइवर अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।


अवकाश के दिन शिक्षिकाओं को बुलाया

निकाय चुनाव के दौरान जहां एक तरफ अवकाश था। सभी विद्यालय बंद थे ऐसे में महोली के पिपरावां स्थित सीएल एफएम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट कैसे खुला हुआ था। यह सोचने वाली बात है हालांकि जानकारी करने पर यह पता चला की विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विद्यालय के निजी कार्य से विद्यालय को खोला गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more