UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 May 2023

Basic shiksha News: खराब शिक्षण स्तर पर रोका गया प्रधानाध्यापक का वेतन


कानपुर देहात, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच कर रहे हैं। जिसमें छात्रों का स्तर कमजोर पाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी कर उनसे जबाब मांगा जा रहा है।






जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पांडेय ने शनिवार को मलासा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरगवां, प्राथमिक विद्यालय फरजाबाद, संविलियन विद्यालय अरहरियामऊ, प्राथमिक विद्यालय चंदनामऊ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय फरजाबाद में गंभीर अनियमितता पाई गई। साथ ही शैक्षणिक स्तर न्यून, विद्यालय में गंदगी एवं उपस्थिति न्यून पाई गई। जिसके क्रम में विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक चंद्रपाल सिंह का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरूद्ध किया गया। साथ ही सहायक अध्यापक योगेंद्र को कठोर चेतावनी दी गई। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बरगवां व संविलियन विद्यालय अरहरियामऊ व चंदनामऊ में छात्र उपस्थित न्यून पाई गई। बीएसए ने उपरोक्त विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण दायित्व है। विद्यालय से प्रतिदिन बालक कुछ नया सीख कर जाएं। साथ ही आगामी दिन विद्यार्थी का शैक्षणिक स्तर उन्नत हो। इस उद्देश्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय समय के पूर्व एवं बाद छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर छात्र उपस्थिति को प्रत्येक दशा में बढ़ाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more