UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 May 2023

चुनाव बाद होगी समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका


यूपी में समूह ‘ग’ के पदों पर सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निकाय चुनाव के बाद भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सबसे पहले कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए आयोग को अभी तक विभिन्न विभागों के 4500 से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुके हैं। इस संख्या में अभी और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022 के लिए साल के अंत तक सभी रिक्तियों के लिए आवेदन लेने की तैयारी में है। इसमें विभिन्न विभागों से भर्ती प्रस्ताव मिल चुके हैं। वह इन पदों को पदवार अलग-अलग करा रहा है। आयोग चाहता है कि एक समान और एक योग्यता वाले पदों का विज्ञापन एक साथ निकाला जाए, जिससे युवाओं को आवेदन करने में सुविधा होगा और अलग-अलग फार्म भरने के लिए बार-बार पैसे न देने पड़े। आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों के उसे भर्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इसमें कनिष्ठ सहायक व तकनीकी वर्ग के पद हैं। तकनीकी वर्ग के पदों के लिए इस बार अलग से आवेदन लेने की तैयारी है। इसके लिए मिली रिक्तियों को अलग किया जा रहा है। निकाय चुनाव के बाद आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार आवेदन लेने के कुछ दिनों बाद ही परीक्षा पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे आवेदन करने वालों को तैयारी करने का पूरा मौका मिले। आयोग भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र का मानक भी नए सिरे से तय करने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बड़ी परीक्षाओं के लिए प्रमुख शहरों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more