UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 May 2023

फर्जी स्कूल के संचालक पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज



बदायूं, शासन के निर्देश के बावजूद तहसील और कस्बों में अवैध रूप से स्कूलों का संचालन कर बच्चों के भविष्य को अंधकार में डाला जा रहा है। अब शिकायत के बाद एक स्कूल के संचालक के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी व्यक्ति ने जन शिकायत पोर्टल पर विकास क्षेत्र उसावां क्षेत्र में एक स्कूल के फर्जी होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजकीय हाईस्कूल जगत के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद पुत्र अलाउद्दीन से जांच कराई गई थी। प्रधानाध्यापक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें उसावां का पोथी सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल फर्जी तरीके से संचालित होता मिला। जांच के बाद प्रधानाध्यापक ने पोथी सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने स्कूल संचालक प्रेमपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more