UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 May 2023

प्रधानाचार्य ने शिक्षिका पर तेजाब फेंकने की धमकी दी


लखनऊ,। शिक्षिका ने प्रधानाचार्य की अश्लील हरकतों से तंग आकर नौकरी छोड़ दी। अब प्रधानाचार्य और उसकी पत्नी तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।


पीड़िता के मुताबिक वह चौक के कटरा चिड़िया बाजार स्थित प्रिंस पब्लिक स्कूल में दो वर्ष पहले शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अजीम हुसैन ने अश्लील हरकतें कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। प्रधानाचार्य की हरकतों से तंग आकर शिक्षिका ने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद अजीम हुसैन और उनकी पत्नी अदीबा फातिमा फोन कर धमकाने लगे। दोनों आरोपितों ने उसका अपहरण कर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पीड़िता ने चौक कोतवाली में शिकायत की थी। आरोपित अदीबा थाने आई थी दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पीड़िता का आरोप है कि समझौते के बावजूद भी आरोपी फोन कर धमका रहे हैं। इंस्पेक्टर चौक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपित अजीम व आदिबा फातिमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more