डीयू, एएमयू सहित 105 विश्वविद्यालय नये सत्र से शुरू कर रहे चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम


देशभर के 19 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित 105 विश्वविद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होगा। यह जानकारी विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दी। जिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को चुना है, उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय विवि, सिक्किम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय शामिल हैं। सूची में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विवि व हरियाणा, दक्षिण बिहार व तमिलनाडु स्थित केंद्रीय विवि शामिल हैं। 40 डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, 18 निजी विश्वविद्यालय व 22 राज्य विश्वविद्यालयों ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को चुना है।



चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों के पास मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प भी होगा