हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 September 2023

गलत तरीके से विद्यालय आवंटन की बात खुलने के बाद बीएसए गाजियाबाद ने शिक्षिका को किया मूल जनपद में वापिस


*गलत तरीके से विद्यालय आवंटन की बात खुलने के बाद बीएसए गाजियाबाद ने शिक्षिका को किया मूल जनपद में वापिस*

पिछले कई दिनों से वायरल हो रही शिक्षिका हेमलता नागर को बीएसए गाजियाबाद ने मामला सार्वजनिक होने के बाद मूल जनपद आगरा के लिए वापिस कार्यमुक्त कर दिया है। इन्हे बीएसए ऑफिस से गलत तरीके से डिमोशन पर आने के बाद भी हेड बनाकर विद्यालय आवंटन कर दिया था। कई दिन से मामला सुर्खियों में आने के बाद आखिर बीएसए ऑफिस को मामले का संज्ञान लेना पड़ा।



इसके बाद शिक्षिका को विद्यालय से कार्यमुक्त करके बीएसए ऑफिस द्वारा वापिस आगरा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। इस वर्ष स्थानांतरण प्रक्रिया में ऐसे प्रधानाध्यापक जिनके बैच की पदोन्नति उनके स्थानांतरित जनपद में नही हुई है ऐसे शिक्षको को इस बार नियमों का हवाला देते हुए कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण नही कराया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more