UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 October 2023

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की वेटिंग लिस्ट होगी जारी


प्रयागराज । उच्च शिक्षा निदेशालय प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को विज्ञापन संख्या 50 के तहत वेटिंग लिस्ट से भरने जा रहा है। इसके लिए निदेशालय ने क्षेत्रीय उच्च का शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। निदेशालय इसी हफ्ते वेटिंग लिस्ट जारी करने की तैयारी में है । वेटिंग लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए

जाएंगे। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या - 50 के तहत विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती की गई थी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। कई अभ्यर्थियों ने ज्वाइन ही नहीं किया। ऐसे में बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए।

निदेशालय ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से विषयवार रिक्त पदों का विवरण मांगा और कई विषयों की वेटिंग लिस्ट जारी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग माध्यम से नियुक्ति दी। हालांकि, अब भी कुछ विषय बाकी हैं, जहां अभ्यर्थियों के ज्वाइन न करने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त पड़े हुए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय अब बॉटनी


और केमेस्ट्री विषय की वेटिंग लिस्ट जारी करने जा रहा है और इसके लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। सूत्रों का कहना है कि रिक्त पदों का विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जा चुका है और इसी हफ्ते ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक प्रो. बीएल शर्मा ने बताया कि जल्द ही इन दोनों विषयों की वेटिंग लिस्ट जारी कर दी जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more