हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 October 2023

परिषदीय शिक्षकों के टर्म इंश्योरेंस को मांगी अनुमति

 

परिषदीय शिक्षकों के टर्म इंश्योरेंस को मांगी अनुमति

प्रयागराज, । बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना के स्थान पर ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का लाभ देने की तैयारी है।



परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने शासन के विशेष सचिव को 12 अक्तूबर को पत्र लिखकर भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से टर्म इंश्योरेंस का लाभ देने की अनुमति मांगी है। इसमें केवल असामयिक मृत्यु पर ही दावा मिलेगा। शिक्षकों को मेच्योरिटी या ब्याज की धनराशि देय नहीं होगी।एलआईसी ने शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सामूहिक जीवन बीमा पालिसी संख्या क्रमश 4521 व 116846 को 31 मार्च 2014 में ही बंद कर दी थी। एक अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को बीमा का लाभ न मिलने के बावजूद उनके वेतन से 2021 तक कटौती हुई है। प्रत्येक शिक्षक के खाते से हर महीने 87 रुपये, शिक्षणेत्तर कर्मचारी से 83 रुपये व चतुर्थ श्रेणी कर्मी से 41 रुपये की कटौती होती थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more