हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 October 2023

शिक्षक भर्ती के लिए हई काउंसिलिंग




बलरामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 14 शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग कराई गई। बीएसए कार्यालय में 75 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है। इसके लिए देर शाम तक अभ्यर्थी कार्यालय में जुटे रहे। बीएसए कल्पना देवी की निगरानी में कस्तूरबा शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए दो काउंटर बनाए गए है। पहले काउंटर पर फुल टाइम टीचर विज्ञान, हिंदी व गणित तथा पार्ट टाइम टीचर कंप्यूटर, शिक्षा, कला, क्राफ्ट एवं संगीत विषय के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। कक्ष संख्या दो में खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, अमरेश कुमार व कात्यान मिश्रा ने सामाजिक विषय के फुल टाइम टीचर पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का काउंसलिंग की। 14 पदों के सापेक्ष कक्ष संख्या एक में 32 कक्षा संख्या में 2 में 43 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more