हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 October 2023

गांव-गांव शिक्षा की अलख जगाएंगे एनसीसी के कैडेट


प्रयागराज,एनसीसी के कैडेट गंगा किनारे गांवों में शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। एनसीसी के 60 सदस्य 30 अक्तूबर को प्रयागराज से वाराणसी तक बोट यात्रा करेंगे। यात्रा में कैडेट गंगा किनारे गांवों में रुकेंगे।



इस साल यात्रा की थीम ‘पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया’ रखी गई है। पिछले साल जल ही जीवन है थीम थी। 7 यूपू नवल एनसीसी की ओर से आयोजित यात्रा की सरस्वती घाट से शुरुआत होगी। कैडेट तीन नावों में सवार होंगे। कैडेटों के साथ नेवी के 20 जवान भी यात्रा में शामिल होंगे। एक मेडिकल टीम भी यात्रा में शामिल होगी। यात्रा से जुड़े नेवी के सीओ राहुल मिश्रा ने बताया कि इस समय रोजगार या अपना व्यवसाय करने के लिए शिक्षा की आवश्कता है। इसलिए गांवों के युवा और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इस थीम के तहत कैडेट शिक्षा का प्रचार करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more