हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2023

मिड डे मील को स्कूल में तैयार होगा किचन गार्डन


प्रतापगढ़,  । सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ दिनों में किचन गार्डन में तैयार की गई सब्जियों से परिषदीय स्कूलों का मध्यान्ह भोजन पकाया जाएगा। पहले चरण में जिले के प्रत्येक विकास खंड से एक परिषदीय स्कूल चिन्हित कर उद्यान विभाग किचन गार्डेन तैयार कर रहा है। इसमें उगाई जाने वाली सब्जियों का चयन नौनिहालों की सेहत को ध्यान


में रखकर किया जाएगा। सीडीओ नवनीत सेहरा की ओर से परिषदीय स्कूल के नौनिहालों की सेहत को ध्यान में रखकर नई पहल की गई है । उनके निर्देश पर पहले चरण में जिले के 17 परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन तैयार किया जा रहा है। किचन गार्डन तैयार करने की जिम्मेदारी उन्होंने उद्यान विभाग को सौंपी है और इसमें सहयोग करने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को दी है। इसका उद्देश्य परिषदीय स्कूल के बच्चों को सेहतमंद सब्जियां मुहैया कराना है।


स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किचन गार्डन के लिए चयनित स्कूलों की सूची जिला उद्यान अधिकारी को सौंप दी गई थी। स्कूलों का निरीक्षण कर किचन गार्डन के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है। शीघ्र ही उसमें चयनित सब्जयों की बोआई की जाएगी।


सभी परिषदीय स्कूल भी किया जा रहा तैयार

पहले चरण में 17 स्कूलों में सीडीओ का प्रयोग सफल रहा तो अलग-अलग चरण में जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन बनाकर सब्जियां उगाई जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से बजट भी जारी किया जाएगा


मुख्य विकास अधिकारी में निर्देश पर जिले के 17 परिषदीय स्कूलों में किचन गार्डन बनाया जा रहा है। इसमें उगाई जाने वाली सब्जियों से मध्यान्ह भोजन पकाया जाएगा। सुनील कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more