हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2023

प्रतिदिन स्कूल आने वाले बच्चे का सम्मान


अमेठी। परिषदीय विद्यालयों में हर माह सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले तीन नौनिहाल चिह्नित किए जाएंगे। इन बच्चों के नाम स्कूल के बाहर लगे बोर्ड पर डिस्प्ले होंगे। माह के अंत में बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। डिस्ट्रिक आफ द स्कूल व ब्लॉक ऑफ द वीक के रूप में शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद नौनिहालों को प्रोत्साहित करके 80 से 90 फीसदी तक किया जाएगा।


इसके लिए प्रत्येक माह मॉनीटरिंग होगी। सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले तीन नौनिहाल चिह्नित किए जाएंगे। इन नौनिहालों व उनके अभिभावकों को माह के आखिर में स्कूल में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ कम हाजिरी वाले नौनिहालों को चिह्नित करके उनके अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। यह कवायद प्रत्येक स्कूल में हर माह होगी। बीएसए स्तर से इसकी मॉनिटरिंग होगी। प्रत्येक प्रधानाध्यापक को इसकी फोटो प्रत्येक माह 30 तारीख तक विभाग को भेजनी होगी।


बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को हो रहा प्रयास
परिषदीय स्कूलों में छात्रों की हाजिरी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हौंसला अफजाई करके विद्यालयों में बच्चों की रोजाना उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों को गुणवत्ता परक ढ़ंग से शिक्षित करना विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। संजय कुमार तिवारी, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more