खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं समूह 'ग' के अन्तर्गत कार्यरत समस्त कार्मिकों के *सेवा संबंधी अभिलेख के रूप में मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य होने के सम्बन्ध में।*


खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं समूह 'ग' के अन्तर्गत कार्यरत समस्त कार्मिकों के *सेवा संबंधी अभिलेख के रूप में मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य होने के सम्बन्ध में।*


दिनांक 01.01.2024 से मात्र मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य होगी।

उक्त क्रम में निर्देशित किया जाता है कि-

*1*. दिनांक 01.01.2024 से मात्र *मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस बुक एवं एल०पी०सी० ही मान्य* होगी।

*2.* खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं समूह 'ग' के अन्तर्गत कार्यरत समस्त कार्मिकों की *भौतिक सेवा पुस्तिकाएं यथावत् संरक्षित रखी जायेंगी तथा भविष्य में किसी सन्दर्भ हेतु उपयोग की जा सकेंगी, लेकिन भौतिक सेवा पुस्तिकाएं अद्यतन नहीं की जायेंगी,* केवल मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवा पुस्तिकाएं ही नियमित रूप से अद्यतन /वेरीफाई की जायेंगी।

*3.* सेवा सम्बन्धी समस्त प्रकरणों यथा- *ए०सी०पी०, पदोन्नति, सेवानिवृत्तिक देयकों आदि का निस्तारण दिनांक 01.01.2024 से मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से* किया जाये।

*4.* स्थानान्तरण के उपरान्त *मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन एल०पी०सी० निर्गत* की जायेगी।