हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 January 2024

पड़ोसी प्रदेश में जल्द होगी तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति


पटनाः राज्य में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति जल्द होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण और दूसरे चरण में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद सरकारी विद्यालयों में 20-25 हजार शिक्षकों के पद खाली रह गए हैं। ऐसा शिक्षा विभाग का आकलन है।






इसके मद्देनजर राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद की वास्तविक रिक्तियों के बारे में सभी जिलों से दो दिनों के अंदर जानकारी मांगी गई है। यह सूचना देने में अनावश्यक रूप से देरी करने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने मंगलवार को कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक), कक्षा 6 से 8 (मध्य), कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक) और कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक) तक के विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों के बारे में शिक्षा विभाग के ईमेल आइडी पर सूचना देने का आदेश सभी जिलों को दिया है। इस बाबत उन्होंने सभी जिला शिक्षा



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more