UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 January 2024

महिला ने लगाए शिक्षक पति पर गंभीर आरोप


सिकंदराराऊ ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला शिक्षिका से नजदीकी संबंध हैं। विरोध करने पर मारपीट कर मायके में छोड़ दिया है।




परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक की शादी एक साल पहले हुई। मंगलवार को शिक्षक की पत्नी बीएसए कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से शिकायत करते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, वह कई महीनों एक महिला शिक्षिका के साथ रह रहा है। उसकी इस हरकत का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा।



पीड़िता का कहना है कि शिक्षक पति अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाह रहा है। महिला ससुराल वालों से भी इसकी शिकायत कर चुकी है। फोटो भी ससुराल दिखाए, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। पत्नी को साथ न रखने की धमकी भी देता है, घर से बाहर निकाल दिया है। महिला ने अपनी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि वह विभागीय कार्य के चलते जिले से बाहर हैं। अगर महिला द्वारा शिक्षक पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर है, मामले की जांच कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more