UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 January 2024

शिक्षिका की अश्लील तस्वीर की वायरल, पति व शिक्षक पर केस


रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। शिक्षक पति से अनबन के बाद उस पर मुकदमा करने वाली शिक्षिका को प्रताड़ित करने के लिए उसके पति व सीतापुर जिले में तैनात एक दूसरे शिक्षक ने अश्लील फोटो व चैटिंग वायरल कर दी। प्रताड़ना से तंग शिक्षिका का आरोप है कि दोनों उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार रात रामसनेहीघाट कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।


*रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सीतापुर जिले के परसेंडी ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका है। एसपी से शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि सीतापुर के एलिया ब्लॉक में तैनात एक प्रधानाध्यापक से नौकरी ज्वॉइन करने के दौरान मुलाकात हुई थी। उसने मदद के बहाने मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ फोटो भी खींच ली। इसी के बल पर वह शिक्षिका का पीछा करते हुए ब्लैक मेल करने लगा। इस दौरान करीब चार साल पहले शिक्षिका की शादी शाहजहांपुर जिले के बण्डा ब्लॉक में तैनात शिक्षक से हो गई। लेकिन दहेज संबंधी कारणों से शिक्षिका की पति से अनबन हो गई। इसका भी मुकदमा चल रहा है।*
शिक्षिका का आरोप है कि अब उसका पति व सीतापुर का शिक्षक मिलकर उसकी फोटो व चैटिंग वायरल कर रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more