UpdateMarts•Com
Follow Channel

02 January 2024

नियुक्ति पत्र मिला, खुशियों से भरी अभ्यथियों की झोली: ज्वाइनिंग के लिए सात दिनों का मौका


बहराइच, । सात सालों से शिक्षक की नौकरी के लिए दौड़ लगा रहे 27 अभ्यर्थियों के लिए नववर्ष की पहली सुबह यादगार ही नहीं बनी बल्कि उनकी झोली खुशियों से भर गई। जब उन्हें बीएसए एआर तिवारी के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। संघर्ष करने वाले अभ्यर्थियों की शिक्षक बनने की खुशी पर आंसू भी निकल आए।

बेसिक विभाग में वर्ष 2016 में अभ्यर्थियों का चयन शिक्षक के पद पर हुआ था, लेकिन मामला हाईकोर्ट पहुंच जाने पर नियुक्त पर रोक लग गई थी।



इसके बाद अभ्यर्थी हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे थे। सात साल लंबे संघर्ष के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर अभ्यर्थियों के नियुक्त की प्रक्रिया को बेसिक

विभाग ने पूरी कराई है। काउंसिलिंग पूरी होने पर नए साल पर सोमवार को सभी 23 अभ्यर्थियों को बीएसए की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। जिले में नियुक्ति पाने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी मेरठ, गाजीपुर, कुशीनगर सहित अन्य जिलों के ही हैं। नए साल पर शिक्षक का ओहदा मिलने पर अभ्यर्थियों में खुशी का ठिकाना न रहा। नियुक्ति पत्र संग सेल्फी लेकर अपने शुभ चिंतकों को मोबाइल पर फोटो भेजने में लगे रहे।

चार अभ्यर्थियों के नियुक्त पत्र जाति प्रमाण पत्र सलंग्न न होने की वजह से जारी नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों को 15 दिनों के अंदर अभिलेख प्रस्तुत


करने की मोहलत दी गई है। इसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही गई है।

ज्वाइनिंग के लिए सात दिनों का मौका

बहराइच। बीएसए ने बताया कि नियुक्त पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर ज्वाइनिंग दी जाएगी। वर्तमान में विद्यालयों में शीतकालीन सत्र के तहत 15 दिनों का अवकाश चल रहा है। शासन को इसकी जानकारी दी गई है। सात दिन बाद संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक शासन से भी मार्गदर्शन मिल जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more