हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 January 2024

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए शिक्षक, स्पष्टीकरण तलब


अजीतमल : गणतंत्र दिवस पर परिषदीय
विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र के शामिल न होने पर ग्राम प्रधान ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।


ग्राम पंचायत सराय टड़वा के प्रधान यतींद्र कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्रध्वज फहराए जाने के कार्यक्रम का समय दिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीण समय से विद्यालय पहुंचे, लेकिन सहायक अध्यापक सुनील कुमार व शिक्षा मित्र सुलेखा देवी बिना जानकारी के अनुपस्थित रही। सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र पूर्व में भी समय से विद्यालय नहीं आते थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी थी। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मामला आपसी अनबन का है। सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सही जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more