हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 January 2024

हटाए गए प्रधानाचार्यों को जल्द मिलेगा वेतन




प्रयागराज,। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों से हटाए गए 62 प्रभारी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को जनवरी माह का वेतन मिलेगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने 25 जनवरी को संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। 


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधानाचार्यों के कार्यभार ग्रहण करने के कारण राजकीय विद्यालयों से हटाए गए 62 प्रभारी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इनमें से आठ शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं और उनके देयकों के भुगतान संबंधी कार्यवाही भी लटक गई है। शिक्षक नेता डॉ. रविभूषण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इनकी तैनाती और वेतन भुगतान का अनुरोध किया था। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र के मुताबिक शिक्षकों की मांग को प्रभावित प्रधानाध्यापक /प्रधानाध्यापिकाओं की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए संबंधित मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देशित किया है कि मंडल के अन्तर्गत यथा सम्भव उसी जनपद में अधीनस्थ राजपत्रित वेतनक्रम अथवा समकक्ष के रिक्त पद के प्रति जनपद में सम्बद्ध प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यापिकाओं का उनकी उपस्थिति के आधार पर माह जनवरी 2024 का वेतन भुगतान जिला विद्यालय निरीक्षक से सुनिश्चित कराएं। यदि किसी जनपद में अधीनस्थ राजपत्रित अथवा समकक्ष का कोई पद रिक्त नहीं है तो मंडल स्थित किसी अन्य जनपद में रिक्त पद के प्रति वेतन आहरित कराएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more