हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 January 2024

परिषदीय विद्यालयों के स्थानांतरित शिक्षकों को आज कार्यमुक्त करें


प्रयागराज, । सूबे के परिषदीय विद्यालयों में पारस्परिक अंत जनपदीय स्थानांतरण के तहत जो शिक्षक कार्यमुक्त होने या कार्यभार ग्रहण करने से वंचित रह गए थे, उन्हें रविवार को कार्यमुक्त किया जाएगा और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इस बाबत बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।


बीते 13 एवं 14 जनवरी को पारस्परिक अंत जनपदीय स्थानांतरण के तहत शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाना था और उन्हें नए तैनाती वाले स्कूल में कार्यभार ग्रहण कराना था। ज्यादातर जिलों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी लेकिन कई जिलों में शिक्षक इससे वंचित रहे गए थे। अब ऐसे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सचिव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक बीएलओ/निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षकों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट की सहमति के बाद ही कार्यमुक्त करने एवं कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी। जो शिक्षक अकादमिक रिसोर्स पर्सन के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उनकी सहमति लेकर उन्हें अकादमिक रिसोर्स पर्सन के दायित्वों से मुक्त करते हुए कार्यमुक्त कराने और कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही की जाएगी। जो शिक्षक निलंबन के बाद बिना दंड के बहाल किए गए हैं और उनके विद्यालय में परिवर्तन नहीं हुआ है, उन्हें भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more