UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 January 2024

लोकसभा में चुनाव ड्यूटी को लेकर शिक्षक और सीडीओ में तकरार


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए अभद्रता करने के आरोप

प्रयागराज। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में डयूटी करने को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) के पदाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरव कुमार के बीच तीखी तकरार हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता करने के • आरोप लगाए हैं।

ऑक्टा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर ■ यह अनुरोध करने गया था कि – विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षाओं और स्नातक तथा ■ परास्नातक की कक्षाओं को देखते ■हुए संघटक महाविद्यालयों के


शिक्षकों की आगामी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए और यदि आवश्यक हो तो शिक्षकों के वेतनमान के अनुरूप ही ड्यूटी लगाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रताप सिंह, महासचिव डॉ. संतोष श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों का आरोप है कि शिक्षकों का अनुरोध सुनते ही सीडीओ भड़क गए और कहा कि जितने लोग इस प्रतिनिधिमंडल में आए हैं उन सभी की ड्यूटी अवश्य लगे, यह में सुनिश्चित करूंगा, देखते हैं आप कैसे नहीं करते हैं।

सीडीओ ने शिक्षकों को कमरे से बाहर निकल जाने के लिए कहा। ऑक्टा सदस्यों का कहना है कि जब तक सीडीओ माफी नहीं मांगते, शिक्षक कयूटी नहीं करेंगे।


वहीं, सीडीओ गौरव कुमार का कहना है कि शिक्षक रीधे उनके कार्यालय पहुंचे और कहने लगे की उनको चुनाव ड्यूटी न लगाई जाए। सीडीओ ने उन्हें बताया कि चुनाव ड्यूटी को लेकर शासनादेश है और उसी का अनुपालन किया जा रहा है। इस पर शिक्षक अभद्र व्यवहार पर उतर आए। सीडीओ ने कहा कि चुनाव ड्यूटी न करने वालों पर एफआईआर
दर्ज करा दी जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more