UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 February 2024

स्कूलों में बच्चों के नियमित आने पर ही सफल होगा निपुण अभियानः सीडीओ




प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा ने कहा कि स्कूलों में जब तक बच्चे नियमित रूप से उपस्थित नहीं होंगे, , तब तक निपुण अभियान सफल नहीं होगा। उन्होंने अफीम कोठी में खंड शिक्षा अधिकारियों और एआरपी के साथ अब तक हुई प्रगति की जानकारी और इस अभियान में शामिल होते हुए समय-समय पर सुझाव देने की बात कही। सोमवार को निपुण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे, तो जरूर सीखेंगे और सीखेंगे तो हमारा विद्यालय निपुण बनेगा। इसके लिए शिक्षकों को अभिभावक से आत्मीय संबंध बनाना होगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने-अपने एआरपी के साथ नियमित रुप से बैठक करने को कहा है। उप शिक्षा निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कहा हम लोग एक इकाई की तरह काम करें और अपने जनपद को आगे ले जाने में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान करें। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूलों में अभिभावकों की प्रेरित किया जाए कि उनके बच्चे नियमित से स्कूल पहुंचे। इस मौके पर डायट प्रवक्ता जितेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह, प्रदीप यादव मौजूद रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more