हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 March 2024

16 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले




लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर शिक्षा निदेशक संजय यादव ने बताया कि लखनऊ के बीईओ प्रमेंद्र कुमार शुक्ला समेत 16 बीईओ का तबादला किया गया है। प्रमेंद्र का तबादला सीतापुर किया गया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र के क्रम में संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ फरवरी में हुए 195 तबादले में कई बीईओ द्वारा कार्यभार न ग्रहण करने पर भी शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने सभी बीएसए से स्थानांतरित बीईओ के बारे में अद्यतन जानकारी मांगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more