हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 March 2024

शिक्षक बने सीडीओ ने बच्चों को पढ़ाया सफलता का पाठ


फतेहपुर : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पवन कुमार मीना गुरुवार को बिना बताए तेलियानी ब्लाक के सलेमाबाद गांव जा पहुंचे। सुबह 11 बजे पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। पोषण वितरण सहित तमाम योजनाओं की बारीकी से जानकारी ली। इसके बाद पड़ोस में संचालित हो रहे प्राथमिक स्कूल जा पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर छात्र और छात्राओं द्वारा गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया गया। सीधे कक्षाओं में जाकर शैक्षिक स्तर की जांच शुरू कर दी। 






छात्र और छात्रों का बौद्धिक स्तर मापने के लिए प्रश्न पूछे। छात्र और छात्राओं ने अधिकांश प्रश्नों के उत्तर देकर सीडीओ का दिल जीत लिया तो वह शिक्षक की भूमिका में उतर आए। शिक्षक और शिक्षिकाओं को शिक्षण कक्ष से बाहर जाकर गणित विषय पढ़ाना शुरू किया। करीब एक घंटे तक बच्चों के साथ घुल मिलकर उन्होंने विषय की बारीकियां बताईं। बारीकियों को बताने के साथ गणित में अच्छा ज्ञान बढ़ाने के टिप्स दिए। शासन के मद से स्थापित स्कूल की लाइब्रेरी देखकर प्रधानाध्यापिका मुमताज जहां की हौसला अफजाई की। सीडीओ के पहुंचने की सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार कटियार भी पहुंचे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more