हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 April 2024

लू के लिए रहें तैयार सामान्य से अधिक हो चुका है तापमान



लखनऊ। मौसम विभाग के मुताबिक

बीते दो दिन से पारे में मामूली सी गिरावट हो रही है, लेकिन यह अस्थायी है, क्योंकी सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चल सकती है, जबकि बुधवार से पूरे प्रदेश में तापमान में कम से कम दो डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बुधवार को कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन के तापमान में दो डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री तक अधिक दर्ज हुआ है। सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर में पारा 40 या इससे अधिक रहा। वहीं रात का पारा 20 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more