हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 April 2024

प्राथमिक स्कूल की छत में उल्टा लटककर बना रहा था रील, सिर के बल गिरा, मौत


बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी शिवम (21) गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की शाम बंद स्कूल में दोस्तों के साथ गया। स्कूल की छत पर चढ़कर बारजे से उल्टा लटककर हाथ में दो ईंट लेकर इंस्ट्राग्राम के लिए रील बनाने की कसरत कर रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई।



पिता बरदानी किसान हैं। मटौंध थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है। इंस्टाग्राम में रील बनाने का कोई वीडियो नहीं मिला है। घरवालों से पूछताछ की गई है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more