हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

बीएड के लिए आवेदन शुरू डीफार्मा में मेरिट से प्रवेश



लखनऊ, । निशातगंज स्थित करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में मुस्लिम अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन की शुरूआत हो गई है। बीएड की 50 सीट में से 25 पर कॉलेज की प्रवेश परीक्षा से दाखिले मिलेगा। जबकि शेष 25 सीटों पर राज्य प्रवेश परीक्षा की काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे। इसी तरह डीफार्मा की 60 सीटों पर मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा। इन दोनों कोर्सों में आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है।

महिला कॉलेज में सीधे प्रवेश शुरू : महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में अब सीधे प्रवेश की शुरुआत हो गई है। प्राचार्या निशा गुप्ता के मुताबिक प्रवेश फॉर्म का शुल्क 700 रुपये है। बीए की 900, बीकॉम 160, बीएससी बायो एवं गणित 420 और बीएससी (गृहविज्ञान) की 60 सीट हैं।

शिया में पैरामेडिकल कोर्स : शिया पीजी कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने की योजना है। जल्द ही मान्यता संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स आरंभ करने की योजना बनाई गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more