हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

सभी परिषदीय स्कूलों का कराएं विद्युतीकरण : जिलाधिकारी


श्रावस्ती,। परिषदीय स्कूलों में चल रहे निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीएम कृतिका शर्मा ने की। बैठक में डीएम ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, यूनिफार्म, स्कूलबैग, किताबें आदि की उपलब्धता पर जानकारी ली। इस दौरान सिरसिया की प्रगति रिपोर्ट खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और सिरसिया एआरपी के स्थान पर किसी अन्य एआरपी की तैनाती का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएसए और सभी खंड शिक्षाधिकारी सभी स्कूलों का निरीक्षण करें। विद्यालय में शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान रखें। विद्यालयों की छोटी-मोटी कमियों को दूर कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। ऑपरेशन

कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 पैरामीटर यथा पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, टाइलीकरण आदि पैरामीटर में प्रभावी ढंग से सभी स्कूलों में इनकी उपलब्धता कराएं। सभी स्कूलों में विद्युत के कनेक्शन अनिवार्य रूप से होने चाहिए। डीएम ने कहा कि यदि जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं तो उनका चिन्हांकन करके कायाकल्प कराया जाय। इसके साथ ही जिनका कायाकल्प हो चुका है उन्हें हैंडओवर करा कर शिक्षण कार्य कराया जाय।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more