हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

बच्चों को बीएसए ने किया पुरस्कृत



प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण एवं सौर ऊर्जा की उपयोगिता विषय पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कनिहार में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक परिषद एवं विविध फाउंडेशन की ओर से हुआ था। बीएसए ने बच्चों के नियमित पठन-पाठन पर बल दिया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा, व्यायाम, खेलकूद आदि की सुविधाएं हैं। उन्होंने शिक्षण कार्य की सराहना की। इससे पहले दारागंज प्राथमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका सुमित्रा देवी गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ.अनन्त कुमार गुप्त, डॉ. शम्भूनाथ त्रिपाठी, डॉ. माया द्विवेदी, दुर्गेश दुबे आदि थे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more