हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

सीमैट में प्राइमरी के शिक्षकों का प्रशिक्षण कल से शुरू




प्रयागराज। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में प्राइमरी के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होगा। उसमें 64 शिक्षक भाग लेंगे। इन शिक्षकों को प्राइमरी की बदली किताबों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इनको प्रशिक्षित करने वाले मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया है।

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कक्षा एक और दो की किताबों में बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में चलने वाली कक्षा एक और दो की किताबों को उत्तर प्रदेश के परिवेश के अनुसार तैयार किया गया है। अभी यह

किताबें बच्चों तक नहीं पहुंची हैं। इनमें क्या बदलाव किया गया है, उससे शिक्षकों को परिचित कराने के लिए सोमवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। उनको प्रशिक्षण देने के लिए 29 अप्रैल से चार मई तक 20 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया है।

सोमवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में 16 जिलों की सहभागिता रहेगी। प्रत्येक जिले से प्राइमरी के चार शिक्षकों को बुलाया गया है। ऐसे ही हर जिले के चार- चार शिक्षकों को सीमैट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिर वह जिलों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। ग्रीष्मावकाश में यह प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more