हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

गर्मी की छुट्टियों में घर पर पढ़ाई को देंगे बढ़ावा



लखनऊ। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में चल रहे बदलाव के तहत अब बेसिक शिक्षा विभाग की तैयारी है कि गर्मी या जाड़े की छुट्टियों में भी बच्चे घर पर कुछ ना कुछ पढ़ाई करते रहें। इसके लिए छुट्टियों में भी बच्चों को गृह कार्य व प्रोजेक्ट दिए जाएंगे, ताकि उनका पढ़ाई का तारतम्य बना रहे.



आमतौर पर यह देखने में आया है कि बच्चे जब छुट्टी के बाद स्कूल आते हैं तो पढ़ाई की उनकी तारतम्यता बनाने में समय लगता है। यही वजह है कि विभाग ने निर्णय लिया है कि गर्मी व जाड़े की छुट्टियों में घर में पढ़ाई को बढ़ावा दिया जाए।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने बताया कि अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि ऑनलाइन शैक्षिक कंटेंट का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि दीक्षा, खान एकेडमी, स्विफ्टचैट, एंबाइब पर उपलब्ध डिजिटल शैक्षणिक कंटेंट उपलब्ध है। इसके प्रयोग से छुट्टियों में आसानी से पठन-पाठन किया जा सकेगा। बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से जून तक गर्मी की छुट्टी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more