हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

सो रहे शिक्षक का छात्र ने बनाया वीडियो, अध्यापक ने पीटा


प्रतापगढ़ , स्कूल में शिक्षक के कुर्सी पर बैठकर सोने का वीडियो बनाने पर भड़के सहायक अध्यापक ने बच्चे की पिटाई कर दी। प्रधानाध्यापक के मना करने पर उन्हें भी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने को कहा है।



जिले के फतनपुर इलाके के प्राथमिक विद्यालय बसिरहा में तैनात शिक्षक राम प्रवेश यादव प्रतिदिन स्कूल में आकर कुर्सी लगाकर सो जाते हैं। शनिवार को कक्षा पांच के छात्र सत्येंद्र पाल ने शिक्षक के इस करतूत को मोबाइल में कैद कर लिया। छात्र मोबाइल से वीडियो बना रहा था कि इसी बीच शिक्षक की नींद खुल गई, फिर क्या था, स्कूल के पीछे ले जाकर बच्चे की पिटाई करने लगा। प्रधानाध्यापक विद्या शंकर ने जब विरोध किया, तो वह उसे भी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। शिक्षक के इस हरकत को देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए। प्रधानाध्यापक विद्या शंकर ने थाने में तहरीर देकर सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो में सहायक अध्यापक सो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more