हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

स्कूल में शिक्षिका का सोते फोटो वायरल, खलबली



ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर की एक सहायक अध्यापिका का सोते हुए फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


इससे विभाग में खलबली मच गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर के हेडमास्टर को जहां शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। कई गतिविधियों में विद्यालय पुरस्कृत हो चुका है। शनिवार को सोशल मीडिया पर विद्यालय परिसर में अध्यापिका मेज पर सिर रखकर सोती हुई दिखीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more