हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

कंपोजिट ग्रांट से मिलेगा टैबलेट संचालन का खर्च



बलिया। सरकारी विद्यालयों में  शिक्षकों को हाजिरी आदि भरने के लिए दिए गए टैबलेट संचालन की मुश्किलें दूर होने वाली हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड और इंटरनेट का खर्च स्कूलों को आवंटित कंपोजिट ग्रांट से दिया जाएगा। इस खर्च का समायोजन विद्यालय अनुदान से कर लिया जाएगा। 



बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए टैबलेट का इस्तेमाल न करके शिक्षक लंबे समय से सिम कार्ड व इंटरनेट की सुविधा की मांग कर रहे थे। अब प्रत्येक विद्यालय में दिए टैबलेट के लिए सिम कार्ड और इंटरनेट डाटा विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 3788 शिक्षकों में प्रथम चरण में टैबलेट का वितरण किया गया है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में दिए गए टैबलेट के सिम कार्ड और इंटरनेट डाटा के रुपये कंपोजिट अनुदान से दिए जाएंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more