हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 May 2024

आईसीएसई बोर्ड के फर्जी नतीजों से हड़कंप


लखनऊ,  काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड की आईसीएसई 10वीं परीक्षा का फर्जी परीक्षाफल जारी होने से स्कूलों में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर व्हाट्सएप ग्रुप पर एक लिंक वायरल हुआ। दावा किया गया कि इस लिंक पर 10वीं का रिजल्ट है। कई छात्रों ने अंकपत्र डाउनलोड भी कर लिए। धीरे-धीरे शहर के कई स्कूलों के बच्चों के बीच कथित रिजल्ट का लिंक वायरल हो गया। हालांकि कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल लिंक ब्लॉक हो गया। देर शाम सीआईएससीई बोर्ड के सचिव ने इसे फर्जी करार दिया। लखनऊ में गोमती
नगर के भी एक स्कूल में पढ़ने वाले कुछ विद्यार्थियों के पास लिंक https://cisceresults.tr afficmanager.net आया। जिसे छात्र-छात्राओं ने ब्राउजर से ओपन किया। गोमती नगर के विवेक खंड स्थित निजी स्कूल के दसवीं के छात्र ने बताया कि लिंक में इंडेक्स नंबर समेत कुछ सूचना मांगी गई। उसे भरने पर मार्कशीट दिखने लगी। जिस पर नाम, जन्म तिथि, स्कूल नाम, यूआईडी, विषय आदि सही हैं। छात्र
का कहना है कि अभी नहीं पता कि अंक पत्र में दर्ज नंबर सही है या नहीं लेकिन मेरी अन्य डिटेल सही है। छात्र ने बताया कि मेरे कई दोस्तों ने ऐसी ही मार्कशीट डाउनलोड की है। बाद में फर्जी लिंक की जानकारी मिली


जल्द जारी होंगे परिणाम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के मुख्य कार्यकारी और सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने बताया कि अभी परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। यदि कोई कह रहा है कि उसने परीक्षा परिणाम डाउनलोड किया है तो वह फर्जी है। परीक्षा परिणाम जल्द जारी होगा



लिंक पूरी तरह से फर्जी है। इस संबंध में मैं काउंसिल को ई-मेल से सूचित करूंगी। काउंसिल या स्कूल की ओर से कोई लिंक या सूचना न दी जाए तब तक किसी भी ऐसे परीक्षा परिणाम पर भरोसा न करें। अमिता सिंह संयोजक सीआईएससीई

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more