19 June 2024

तदर्थ शिक्षकों के धरने में शामिल होगा माध्यमिक शिक्षक संघ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से 20 जून को शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय में आयोजित धरने का समर्थन किया है। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने कहा है कि तदर्थ शिक्षकों को नियमित कराने को लेकर जुलाई में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।




उन्होंने बताया की माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के अनुरोध के क्रम में समर्थन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 10 से 12 जून के बीच शुक्रताल मुजफ्फरनगर में आयोजित ग्रीष्मकालीन
शिविर में प्रस्ताव पारित कर तदर्थ शिक्षकों को नियमित कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। इसके तहत 28 जून को लखनऊ स्थिति प्रदेश कार्यालय पर प्रांतीय कार्यसमिति व मंडल अध्यक्ष मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे के संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने माध्यमिक शिक्षकों से 20 जून को आयोजित धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more