आरएन सिंह तीसरी बार बने कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें तीसरी


बार आरएन सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। मो. मुजफ्फर सिद्दीकी को महामंत्री और सतीश कुमार पांडेय को संरक्षक बनाया गया।

वाहिद अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अंजना उपाध्यक्ष (महिला) बनीं। डिंपल गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उबैद फारूकी,

जुबैर हुसैन, विवेक गोयल और सुनील कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं। कार्यकारिणी में कुल 24 सदस्य शामिल किए गए हैं।